अर्जुन कपूर ने किया परिणीति के साथ भद्दा व्यवहार, कैमरे में हुआ केद, देखे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी हैं। वैसे बता दें कि दोनों इस फिल्म के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी साथ काम करने वाले हैं। इसी फिल्म की शूट के लिए दोनों ही स्टार्स लंदन में हैं और जगह-जगह शूट की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है।

परिणीति द्वारा अपलोड किये गये वीडियो में परिणीति ने अपने कैमरामैन को एक फोटो क्लिक करने के लिए कहा, जैसे ही परिणीति ने फोटो क्लिक कराने के लिए पोज दिया। पीछे खड़े उनके को-स्टार अर्जुन कपूर ने जोर का धक्का मार दिया। परिणीति अचानक से आगे की ओर चली गई और गिरते-गिरते बची, जिसके बाद पास में खड़े लोग खूब जोर-जोर से हंसना शुरू कर दिया। इस पर परिणीति गुस्सा हुईं और हल्के हाथों से अर्जुन कपूर को कंधे पर मारा भी। हालांकि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आया।

परिणीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अर्जुन कपूर का भद्दा व्यवहार कैमरा में कैद हो गया। आखिरकार दुनिया के सामने अर्जुन की सच्चाई सामने आ ही गई।