इस एक्टर के सलाह पर अर्जुन ने किया था अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, आज तक है इस बात का अफसोस

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। यह शो ऑनएयर हो चुका है जिसमें अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस शो में अर्जुन कपूर के दिए गए कई बयान चर्चा में रहे। इस बीच अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चैट शो के दौरान अर्जुन ने बताया कि रणबीर कपूर के कहने पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से अगले ही दिन ब्रेकअप कर लिया था। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर है। जी हाँ, जब करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि, “तुम रिलेशनशिप को लेकर वरुण धवन, रणवीर सिंह या फिर रणबीर कपूर में से किस एक्टर से सलाह लेना पसंद करोगे?’

करण के इस सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा – “तुम सही में पागल हो गए हो। मुझे लगता है कि एक्टर्स एक दूसरे को सलाह देने में बहुत खराब हैं।” इसी के साथ अर्जुन ने अपना पुराना वाकया शेयर किया। अर्जुन कपूर ने इस लम्हे को याद करते हुए कहा कि, “एक बार रणबीर कपूर से मैंने रिलेशनशिप में सलाह ली थी। उसके दूसरे दिन मैंने रिश्ता खत्म कर दिया था। एक दिन हम दोनों बालकनी में एक साथ खड़े हुए थे। रणबीर ने अंधेरे की तरफ देखा और कहा – ‘तुम खुश नहीं हो, जाने दो। सात दिन बाद मुझे एहसास हुआ कि ब्रेकअप नहीं करना चाहिए था।” इसके बाद अर्जुन ने फिर रणबीर से सलाह लेने से तौबा कर ली।

इशाक्जदे अर्जुन आगे कहते है कि, “ब्रेकअप होने के बाद मैं काफी परेशान था। इसलिए कोई भी रणबीर कपूर से रिलेशनशिप को लेकर सलाह न ले तो अच्छा है।”