अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा करने वाले हैं शादी!

मलाइका अरोड़ा Malaika Arora Khan की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरबाज खान Arbaaz Khan संग उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। कई साल पति पत्नी के रूप में रहने के बाद ये कपल सहमति से अलग हो गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों का दोस्ती बरकरार है। बीते कई दिनों से चर्चाएं है कि मलाइका खुद से 10 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। पहले दोनों सार्वजनिक मौके पर एक साथ उस तरह नजर नहीं आते थे जैसा आजकल दिख रहे हैं। तलाक के बाद मलाइका कई मौकों पर अर्जुन कपूर के साथ बहुत क्लोज नजर आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से सलमान भी अर्जुन कपूर को पसंद नहीं करते। दोनों के बीच बात भी नहीं होती। कहते तो यह भी हैं को अर्जुन के पिता बोनी कपूर भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। उन्होंने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की सलाह भी दी थी। लेकिन अर्जुन नहीं मानें। हालांकि बोनी के साथ अब भी सलमान के बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

वही अब खबरे आ रही है कि अब तक मीडिया से लुका छिपी खेलने वाले लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिश्ते को शादी में बदलने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले जब इटली में मलाइका का जन्मदिन सेलीब्रेट करके यह जोड़ा वापस मुंबई लौटा था तो इन्हें हाथ थामे चलते कैप्चर किया गया था। तबसे ही यह जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है।

आजकल हर कार्यक्रम या पार्टी में मलाइका और अर्जुन एक साथ नजर आ रहे हैं, इंडिया टुडे की एक खबर के माने तो यह दोनों जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करने वाले हैं, इसके बाद अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

बता दें कि मंगलवार को मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रैंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए की गई थीं। दोनों इटली से मलाइका का 45 वां जन्मदिन सेलीब्रेट करके वापस आए थे। खबर थी कि उन्होंने एक ही फ्लाइट से यात्रा की। हालांकि, जब दोनों मुंबई में उतरे, तो उन्होंने सामने आने वाली फैंस की भीड़ और मीडिया से बचने के लिए अल�

यह भी गौरतलब है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक टीवी के शो में हाथ पकड़कर एंट्री की और रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 8' पर एक साथ डांस किया, वहीं इसके पहले भी यह जोड़ा 'लक्मे फैशन वीक 2018' में एक सथ बैठे हुए पकड़े गए थे। इतना ही नहीं मंगलवार को मलाइका के वापस आने के बाद सबके दिल की बात जुबान पर लाने वाले करण जौहर का एक वीडियो भी बहुत कुछ बता रहा है। जिसमें करण जौहर ने मलाइका से उनकी मिलान की यात्रा के बारे पूछते हुए उन्हें छेड़ा। इस जवाब को देते हुए मलाइका के दिल का हाल उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। इसके बाद अगर बात की जाए मलाइका के दिल की तो इन दिनों उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर उनकी तस्वीरों के कैप्शन से उनके दिल का हाल जाना जा सकता है। वहीं आए 'इंडियाज गॉट टेलेंट' में उनके साथ जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर का मजाक भी बहुत कुछ कह जाता है।

वही अगर अरबाज की बात करे तो 'जैक एंड दिल' के प्रमोशन के लिए जूम से बात करते हुए अरबाज खान ने कहा कि वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं हालांकि इसी के साथ उन्होंने शादी की खबरों का खंडन भी कर दिया। अरबाज ने कहा, "आप इतने सारे लोगों को खामोश नहीं कर सकते। वे किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं, वे किसी एक अवधारणा पर पहुंच जाते हैं।" उन्होंने कहा, "आपको जानते हैं कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है, ठीक तो है कि यदि वे किसी को किसी के साथ देखते हैं तो वे चाहते हैं कि दोनों शादी कर लें, वे चाहते हैं लेकिन हर चीज वक्त के साथ होती है।" अरबाज ने कहा कि शादी के बाद वह कुछ रिलेशनशिप्स में रहे लेकिन वे चले नहीं। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ महिलाओं को डेट किया और कुछ के साथ लगा कि वे उम्मीद से लम्बा सफर तय करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

अरबाज ने कहा कि वह हड़बड़ी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान वक्त की बात करें तो हां मैं डेट कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि यह कहां तक जाने वाला है, लेकिन लोगों को लगता है कि वे जानते हैं। उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि ओके यह होने वाला है। क्या किसी ने ऐसा कहा है? क्या मैंने कैमरा पर आकर ये बात कही है?