डिजाइनर की पार्टी में एक साथ पहुंचे अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा, देखे तस्वीरे

मलाइका अरोड़ा खान Malaika Arora Khan और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor की दोस्ती पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। दोनों पिछले लंबे समय से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। मलायका और अरबाज खान के तलाक के बाद पिछले दिनों दोनों पहली दफा लैक्मे फैशन वीक में साथ में नजर आए थे। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर सुर्खियों में हैं। बता दे, इन दिनों में अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'प्रॉपर पटोला Proper Patola' रिलीज किया गया था। बादशाह के रैप के साथ आए इस गाने को दिलजीत दोसांझ और आस्था गिल ने मिलकर गाया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का लुक देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि यह युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। खैर, एक पार्टी के दौरान अर्जुन और मलाइका को साथ स्पॉट किया गया है। यह पार्टी डिजाइनर संदीप खोसला ने होस्ट की थी। जैसे ही ये दोनों पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे तो कैमरा मैन ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। अर्जुन कपूर इस दौरान काफी थके हुए नजर आ रहे थे।

मलायका, अर्जुन कपूर की कार में ही इस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। बता दें कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। इस पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका ही नहीं बल्कि श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर भी पहुंची थी। मलायका और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिनप की खबरें भी सामने आती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी भी इसे लेकर कुछ नहीं कहा है। यहां तक कि मलायका ने तो एक दफा इस बारे में पूछने पर कहा था- 'अर्जुन मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, लेकिन लोग इसका कुछ और ही मतलब निकालते हैं जो कि सच नहीं है।'

बता दे, अर्जुन कपूर ने 'संदीप और पिंकी' फरार की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस फिल्म में भी अर्जुन कपूर और परिणीति दोनों साथ में नजर आएंगे। अर्जुन इन दिनों राजकुमार गुप्ता की 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग भी निपटा रहे हैं। वहीं मलायका की बात करें तो हाल ही में वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' में 'हेलो' गाने में नजर आई थी।