‘मैं शादीशुदा हूँ, दीपिका के सिवाय सभी लड़कियाँ मेरी बहनें’ : रणवीर सिंह

‘सिम्बा (Simmba)’ की सफलता का जश्न मनाते और ‘गुल्ली बॉय (Gully Boy)’ का प्रमोशन करते हुए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों मीडिया से लगातार सम्पर्क हैं। यूं कहें कि मीडिया रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को छोड़ ही नहीं रहा है। हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक ऐसी बात बोल दी है जिससे उनकी कई फीमेल फैंस के दिल टूट गए होंगे। इस बात से पहले इन फीमेल फैंस के दिल तब टूटे होंगे जब उन्होंने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से शादी की थी।

अब रणवीर सिंह ने खुद अपनी प्रशंसकों से इस बात की चुटकी ली है। हाल ही में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के मंच पर कहा कि अपनी पत्नी दीपिका के अलावा उन्होंने दूसरी महिलाओं को बहन मानना शुरू कर दिया है। शो के दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर डॉली, भावना और नंदिता को बतौर बहन ही सम्बोधित किया। अब भले ही दीपिका के लिए यह एक अच्छी खबर हो लेकिन रणवीर की महिला प्रशंसकों के लिए यह निश्चित ही दिल तोडऩे वाली खबर है।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ का प्रमोशन करने में जुट हुए हैं। उनकी यह फिल्म आगामी 15 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार आलिया भट्ट नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर की कम्पनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है और इसका निर्देशन जोया अख्तर ने, जो इससे पहले रणवीर सिंह को लेकर ‘दिल धडक़ने दो’ बना चुकी हैं।