61 की उम्र में अनिल कपूर ने दिखाया 16 का जलवा, वीडियो देखने के बाद खुली रह जायेंगी आपकी आखें

फिटनेस के मामले 61 साल की उम्र में भी बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 16 साल के जवान से कम नहीं लगते है। फिल्म में एक्शन करना हो या फिर किसी फंक्शन में डांस अनिल कपूर ने हमेशा अपनी जबरदस्त एनर्जी का परिचय दिया है और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, और इस वीडियो में वे जमकर पसीना बहा रहे हैं। अनिल कपूर ने ये फिटनेस वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाला है, और इसमें वे साइकलिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनिल कपूर बहुत ही तेजी के साथ साइकिल चला रहे हैं, और वे बुरी तरह हाफ रहे हैं लेकिन अपनी एक्सरसाइज नहीं छोड़ रहे हैं। इस तरह उन्होंने दिखा दिया है कि वे कितने फिट हैं और खुद को फिट करने के लिए कितनी मशक्कत भी करते हैं। अनिल कपूर ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः "मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।- थॉमस ए. एडिसन."

बता दे, अनिल कपूर की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें 'फन्ने खां' और 'रेस 3' शामिल हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है। एक फिल्म में वे सलमान खान के साथ नजर आए थे तो दूसरी फिल्म में वे ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखें। उनकी अगली फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ 'टोटल धमाल' और बिटिया सोनम कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है। वैसे भी अनिल कपूर जो भी करते हैं बहुत ही एनर्जी के साथ करते हैं। ऐसे में उनकी इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।