रीता भादुड़ी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई, वीडियो

मंगलवार सुबह दुनिया को अलविदा कहने वाली टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का अंतिम संस्कार हो गया है। रीता भादुड़ी टीवी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा थीं। किडनी खराब होने की वजह से उनका निधन हुआ है। फिल्म और टीवी जगत की दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी को अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में 12 बजे अंधेरी ईस्ट, क्रिमेशन ग्राउंड, पारसी वाडा रोड मुंबई में किया गया।

अंतिम संस्कार के लिए उन्हें ले जाते हुए कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनके फैमिली नजर आ रहे हैं। रीता को आखिरी विदाई देने के लिए उनके फैंस और कई साथी कलाकार भी नजर आए। नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। रीता भादुड़ी काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। इस करके उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस कराना पड़ता था। इसके बावजूद वो अपनो शूट कैंसल नहीं करते थे। रीता भादुड़ी की मौत की खबर सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। रीता भादुड़ी के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि, 'बड़े दुख के साथ मैं इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनका अंतिम संस्कार आज यानि 17 जुलाई को 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में किया जाएगा। हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे...'