शानदार रहा रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का फर्स्ट वीकेंड, 4 दिनों में कमाई का आकड़ा पंहुचा 100 करोड़ के पास

पहले दिन 20.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन देने वाली अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 2.0 हिन्दी बॉक्स ऑफिस (2.0 Box Office Collection) पर 100 करोड़ का आकड़ा छूने तो बेताब है। फिल्म ने महज 4 दिनों में 97.25 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब प्यार मिला है। फिल्म केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के वीएफएक्स की खूब तारीफ़ की जा रही है। इतना ही नहीं फिल्म के क्लाइमेक्स सीन ने भी खूब तारीफें बटोरी हैं। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने 291 करोड़ कमा लिए है। 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने जा रही ‘2.0’ साल 2018 की 10वीं फिल्म बनने वाली है।

दिन अनुसार 2.0 की कमाई

गुरूवार – 20.25 करोड़

शुक्रवार – 18 करोड़

शनिवार – 25 करोड़

रविवार – 34 करोड़

कुल कमाई – 97.25 करोड़

बता दें, रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर ‘2.0’ वीएफएक्स के मामले में भारतीय सिनेमा की सबसे एडवांस फिल्म है। दर्शकों को इसमें चिट्टी और पक्षीराजन की लड़ाई खूब पसंद आ रही है। 2.0 यह रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सिक्वल है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इसमें खलनायक की भूमिका निभाई है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में बढ़ सकती है।