#SHOCKING - अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वो परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और में भी काम किया है। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सोलवां सावन से 1979 में की थी। श्रीदेवी को तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। साल 2013 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। श्रीदेवी ने बॉलीवुड के जाने -माने चेहरे बोनी कपूर से शादी की थी।