टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया म्यूजिक वीडियो 'Ready to Move' का पोस्टर, बताई रिलीज डेट

काफी कम समय में बॉलीवुड में अनोखी पहचान बनाने वाले टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff हमेशा कुछ ऐसा करने के लिए तैयार रहते हैं, जो आमतौर पर दूसरे नहीं करते हैं। हाल ही में टाइगर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वो हवा में छलांग लगाते हुए दो बार 360 डिग्री एंगल पूरा घूम जाते हैं।

टाइगर के इस एक्शन वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इतनी खतरनाक छलांग के बावजूद वो हवा में ही पूरा सर्किल लगाते हैं और आराम से वापस खड़े हो जाते हैं। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने इस वीडियो कैप्शन में लिखा है, 'हवाओं के बीच अपने आप को गले लगाने की कोशिश।'

बता दें कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतरिया और अनन्या पांडे नजर आएंगी। गौरतलब अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की हैं और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 10 मई को रिलीज होगी। वही इस बीच टाइगर एक म्यूजिक विडियो में नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक विडियो को भूषण कुमार के टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

'रेडी टु मूव' म्यूजिक विडियो के बारे में खुद टाइगर श्रॉफ ने जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिससे यह भी पता चल रहा है यह म्यूजिक विडियो 24 अगस्त को रिलीज होगा। अभिनेता टाइगर ने पोस्टर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, '24 अगस्त 2018 की तारीख सेव कर लें।' इसके साथ उन्होंने इसके म्यूजिक, सिंगर, लिरिक्स, डायरेक्टर और फटॉग्रफर आदि की भी जानकारी दी है।

बता दें कि अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ बॉलिवुड में ऐक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं। इस साल उनकी फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' है, जो 2019 में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। उन्होंने पहले भी कुछ म्यूजिक विडियो किए हैं। अब टाइगर के अगले म्यूजिक विडियो 'रेडी टु मूव' का इंतजार है।