OMG!! ऐश्वर्या ने बनाई ऐसी सब्जी, फोटो ट्वीट कर अभिषेक ने रोया दुखड़ा

पतियों को हमेशा अपनी पत्नियों से एक ही शिकायत रहती है कि वो उनके मन पसंद का खाना या सब्जी नहीं बनाती और इस बात को लेकर अक्सर उनमे झगडा भी होता है। हाल ही में ऐसा कुछ बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के साथ भी हुआ। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विट कर बताई। अभिषेक ने एक ट्वीट किया है जिसमें वे पत्नी ऐश्वर्या की बुराई करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिषेक ने कुछ दिन पहले ब्रोकली खाने को लेकर अपनी नापसंदगी जाहिर की थी।

ऐसे में अब इसी से बनी एक डिश की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- "Talk about #MurphysLaw Guess the Mrs. read my last post।" जिसका मतलब वे यह कहना चाह रहे हैं कि उनकी मिसेज यानी ऐश्वर्या ने लास्ट पोस्ट पढ़ ली थी और अब उन्हें यही खाने के लिए मिली है। ब्रोकली खाना पसंद नहीं करते अभिषेक...

अभिषेक बच्चन को ब्रोकली खाना पसंद नहीं है। इसी वजह से उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होने लिखा था, "Why?? Why would anybody do such a thing? WHY??

I mean…. Who even likes broccoli?!"

उनकी इसी पोस्ट के बाद ऐश्वर्या ने उन्हें ब्रोकली की बनी हुई डिश दी। जिसे खाते हुए अभिषेक ने ये बताया कि उनकी पिछली पोस्ट ऐश्वर्या ने पढ़ ली थी और उसी का नतीजा है कि उन्हें फिर से खाने के लिए ये मिला।

अभिषेक के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें ये सलाह भी दे रहे हैं कि पत्नी जो खाने को दे रही है उसे ही खाकर खुश रहो। बता दें, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल हो गए हैं। दोनों ने 2007 में शादी की थी। कपल की एक 6 साल की बेटी आराध्या भी है।