शाहरुख से लेकर करीना तक ये सितारें शादी के बाद फिल्मों में दे चुके हैं बोल्ड और किसिंग सीन्स, लाइफ पार्टनर ने जताई थी नाराजगी!

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्‍कार' को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म का आज यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। स फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के किसिंग सीन्स दिखाए गए है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। रणबीर कपूर ने शादी के बाद इस फिल्म में किसिंग सीन्स देते हुए नजर आए हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में बोल्ड और किसिंग सीन्स दिए थे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर, अजय देवगन, काजोल तक का नाम शामिल है। तो चलिए देखते है ये लिस्ट...

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने फिल्म जब तक है जान में कटरीना कैफ संग लिप किस किया था। इतना ही नहीं फिल्म से शाहरुख खान के कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

करीना कपूर

अर्जुन कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'की एंड का' अपनी स्टोरी को लेकर काफी चर्चा में बनी थी। इस फिल्म में करीना कपूर ने किसिंग सीन्स दिए थे।

सैफ अली खान

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सैफ अली खान ने फिल्म रंगून में कंगना रनौत को ऑनस्क्रीन लिप किस किया था। उनकी ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

काजोल

एक्ट्रेस काजोल फिल्म फना में आमिर खान संग बोल्ड सीन देती हुई जनर आई थी। इन दोनों के बोल्ड सीन्स खूब वायरल हुए थे।

शाहिद कपूर

फिल्म रंगून से शाहिद कपूर और कंगना रनौत का ये किसिंग सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर ने फिल्म में ये किसिंग सीन अपनी शादी के बाद दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने ए दिल है मुश्किल में बोल्ड सीन्स दिए थे। खबरों के मुताबिक इसको लेकर एक्ट्रेस का ससुराल में थोड़ी परेशानी हुई थी।

अजय देवगन

अजय देवगन ने फिल्म शिवाय में किसिंग सीन किया था। जिसको लेकर काजोल ने भी रिएक्शन दिया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के शादी के बाद फिल्म गहराइयां में कई बोल्ड सीन्स दिए थे। दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी का ये किसिंग सीन भी खूब वायरल हुआ था।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने साल 2022 में आलिया भट्ट संग शादी की है। रणबीर कपूर ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर संग किसिंग सीन्स दिए है, जो काफी चर्चा में बने हुए है।