B'Day Special : रणबीर की मम्मी और अपने दौर की सफलतम अदाकारा की कुछ दिलचस्प बाते

8 जुलाई को अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू सिंह का जन्मदिन होता है। नीतू सिंह को आज की पीढ़ी रणबीर कपूर की मॉम के रूप में जानती है। और कई लोग उन्हें ऋषि कपूर की पत्नी के रूप में भी जानता है। बीते दौर के लोग उन्हें राजकपूर की बहू के रूप में भी जानते हैं। लेकिन, इन सबसे से अलग नीतू सिंह की अपनी एक अलग पहचान रही है।

महज 8 साल की उम्र से नीतू सिंह का रिश्ता बड़े परदे से रहा है। आज वो 59 साल की हो गयी हैं लेकिन उनका चार्म अब भी बरकरार है। शुक्रवार देर रात ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ नीतू सिंह के जन्मदिन पर एक खास पार्टी दी। इस मौके पर कपूर खानदान से और भी कई लोग नज़र आए। करीना और करिश्मा की मॉम बबीता भी इस मौके पर पहुंची। आइये जानते हैं नीतू सिंह के बारे में कुछ खास दिलचस्प बातें।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी शुरुआत

नीतू ने 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम करने का ऑफर फिल्म की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने दिलवाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी', 'दो कलियां', 'घर घर की कहानी' में बतौर बाल कलाकार काम किया।

अपने फेवरेट को स्टार और दोस्त से की शादी

ऋषि कपूर और नीतू सिंह बड़े परदे पर एक के बाद एक कई फ़िल्मों में नज़र आए। इन दोनों की जोड़ी अपने दौर की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में गिनी जाती थी। परदे के पीछे भी इनका रोमांस परवान चढ़ता रहा। दोनों काफी अच्छे दोस्त से प्रेमी बने और फिर बन गए दूल्हा-दुल्हन। नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने 1980 में शादी कर ली।

स्लिम रहने का फंडा

नीतू सिंह फिट और हेल्दी रहने के लिए हमेशा एक्टिव रहती हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी जिम जाने की आदत नहीं डाली। उनका कहना है कि मैं लगभग पूरे सप्ताह वर्क आउट करती हूं। नीतू का वर्कआउट पाइलेट्स मैट, योगा, टोलट रेजिस्टेंस एक्सरसाइज (trx) के आसपास घूमता है। वे अपने ट्रेनर की मदद से वर्कआउट करती हैं।