एक महीने की हुई बेटी 'देवी', बिपाशा-करण ने शेयर किया एक प्यारा वीडियो

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी एक महीने की हो गई हैं। बेटी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था। बेटी देवी के एक महीने की होने पर बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों केक काट कर एक-दूजे को खिला रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के वन मंथ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों साथ में केक काटते और हैप्पी बर्थडे गाते नजर आ रहे हैं। फैंस देवी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन बिपाशा की डॉल इस वीडियो में कहीं नजर नहीं आईं।

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की तस्वीर भी शेयर की है। वहीं वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'देवी आज एक महीने की हो गई। आप सभी के प्यार और आशिर्वाद के लिए धन्यवाद। हम शुक्रगुजार हैं। दुर्गा दुर्गा।' इस वीडियो पर बिपाशा और करण के दोस्त और फैंस ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं।

बता दें कि बिपाशा और करण साल 2015 में फिल्म से सेट पर मिले थे। पहली नजर में एक-दूजे को दिल दे बैठे और साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।