बिपाशा बसु बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म

बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण मम्मी-पापा बन गए हैं. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है। बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार मिल रहा है।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड का ये लविंग कपल भी अब पैरेंट क्लब में शामिल हो चुका है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बिपाशा-करण की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही कई बार बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आती रही हैं। पर एक्ट्रेस ने इस साल अगस्त में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है।