बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड का वार दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। इस एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल की खुले दिल से तारीफ की। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद तान्या को सलमान ने न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि यह भी कहा कि घर के अंदर सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं की हो रही है। सलमान का कहना था कि तान्या ने इस पूरे हफ्ते घरवालों को खूब एंटरटेन किया है।
सलमान ने लिया तान्या का पक्षशो में एक टास्क के दौरान जब गौरव ने तान्या को आग लगाने के लिए बर्नर थमा दिया, तब भी सलमान ने उनका बचाव किया। इसके अलावा, सलमान ने प्रणित मोरे को भी चेताया कि वे बार-बार तान्या पर जोक बनाते हैं क्योंकि वह सहन कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि बाकी घरवालों के साथ ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा।
इमोशनल हुईं तान्यासलमान खान से तारीफ और सपोर्ट पाकर तान्या मित्तल भावुक हो गईं। वीकेंड का वार एपिसोड उनकी मुस्कान और आंसुओं से भर गया। शो में सलमान उनके साथ मजाक-मस्ती करते नजर आए। जब तान्या ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह खुद को फिनाले में देख रही हैं, तो सलमान भी उनकी बात सुनकर खुश हो गए।
सलमान का बड़ा बयानसलमान ने तान्या की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही उनके पास घर में हमेशा साथ देने वाले लोग न हों, लेकिन सच्चाई यह है कि चार दीवारों के बीच हर समय चर्चा सिर्फ उन्हीं की होती है। तान्या ने बताया कि उन्होंने कुनिका का साथ दिया था, जिस वजह से घर के कुछ सदस्य उन्हें नागिन और चुड़ैल जैसे नामों से बुला रहे हैं।
प्रणित को मिली नसीहततान्या के बाद सलमान ने प्रणित मोरे से भी बात की। उन्होंने साफ कहा कि तान्या हर मजाक सुन लेती हैं और सहन कर जाती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि केवल उन्हीं को टारगेट बनाया जाए। साथ ही उन्होंने प्रणित को तान्या को नॉमिनेट करने पर भी आड़े हाथों लिया और कहा कि यह फैसला काफी शॉकिंग था।
कुनिका का गले लगानासलमान की बातों और पूरे एपिसोड के बाद तान्या इतनी इमोशनल हो गईं कि उनके आंसू छलक पड़े। कुनिका ने उन्हें गले लगाकर दिलासा दिया और कहा कि वह इस वीकेंड की असली स्टार हैं। तान्या की हालत देखकर अमाल और अशूनर भी उनके पास आए। यहां तक कि प्रणित मोरे भी माफी मांगने पहुंचे, लेकिन दोनों के बीच इस दौरान बहस छिड़ गई।