'अस्सलाम-ए-इश्कुम...' पर अर्शी का बिंदास डांस, ईद पर होगा धमाका, देखे वीडियो

बिग बॉस में आवाम का दिल जीतने वाली अर्शी खान इन दिनों टीवी पर नजर आती रहती हैं, या फिर वे सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से मुखातिब होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। तभी तो लगातार अपने डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

अर्शी खान ने हाल ही में एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे ईद के मौके पर श्रीलंका में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस के लिए प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। अर्शी खान श्रीलंका में 'जश्न-ए-ईद' प्रोग्राम में नजर आएंगी। अर्शी खान इसके लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें वे डांस ट्रूप के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं। अर्शी खान के डांस मूव कमाल के हैं। वे 'गुंडे' फिल्म के प्रियंका चोपड़ा के सॉन्ग ''अस्सलाम-ए-इश्कुम...' पर डांस कर रही हैं।

राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्बात...' में भी नजर आई

कुछ दिन पहले अर्शी खान राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्बात...' में भी नजर आई थीं। जहां उन्होंने एक बार फिर शाहिद अफरीदी के बारे में बयानबाजी की। अर्शी ने कहा ‘शाहिद अफरीदी के साथ तो मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं। वह अच्छे इन्सान हैं। मेरा ट्वीट करना एक गलती थी। ऐसी बातों पर खुल कर बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। अफरीदी साहब के बहुत एहसान हैं मुझ पर।" बता दे कि साल 2015 में अर्शी खान ने ट्वीट करके हल्ला मचा दिया था कि उनका और शाहिद अफरीदी का शारीरिक रिश्ता रहा है। इसके लिए उन्हें भारतीय मीडिया की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। ये मेरा निजी मामला है। इसके बाद शाहिद और अर्शी के रिश्तों को लेकर तहलका मच गया था। इस मामले पर कभी शाहिद ने कोई बयान नहीं दिया था।

वैसे भी 'बिग बॉस 11' के बाद अर्शी खान के तेवर काफी बदल गए हैं, और वे अब पहले की तरह विवादों से कोसों दूर रहती हैं। उन्हें कई तरह के प्रोग्राम में देखा जा सकता है, और राखी सावंत तथा सपना चौधरी के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को भी मिली है।