Bigg Boss 19 का फिनाले नज़दीक आ रहा है और पिछले एपिसोड में घरवालों के बीच एक बार फिर टकराव देखने को मिला। इस बार Ticket To Finale Task के दौरान गौरव खन्ना ने टास्क जीतकर सीधे फाइनल वीक में प्रवेश किया। वहीं, अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच हुई चौंकाने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अशनूर को तान्या पर लकड़ी फेंकते हुए देखा गया, जिससे दर्शकों में गुस्सा भड़क गया और कई लोग उनकी घर से निकाले जाने की मांग करने लगे। अब इस विवाद पर पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अगर अशनूर ने यह जानबूझकर किया तो यह पूरी तरह गलत है।
काम्या पंजाबी की प्रतिक्रियाकाम्या पंजाबी ने X (पूर्व ट्विटर) पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अशनूर ने पूरे सीजन में अपनी शालीनता और गरिमा बनाए रखी थी, लेकिन अंत में ऐसा करना बिल्कुल अनावश्यक और निराशाजनक था। उन्होंने लिखा, ओह गॉड अशनूर, अगर यह जानबूझकर किया गया तो यह बिल्कुल गलत है। पूरे सीजन में अच्छा खेला, अपनी क्लास और डिग्निटी बनाए रखी, अब अंत में आकर यह बिलकुल जरूरी नहीं था। सही गलत, सच झूठ ये सब तो वीकेंड पर क्लियर हो ही जाएगा। #BiggBoss19
काम्या ने यह भी कहा कि इतने शानदार टास्क का इतना जल्दी अंत करना ‘अद्भुत सेटअप की बर्बादी’ है। उन्होंने गौरव खन्ना को टास्क जीतने पर भी बधाई दी।
अशनूर और तान्या का झगड़ाझगड़ा तब हुआ जब तान्या ने अशनूर के कटोरे का पानी गिरा दिया, जिससे अशनूर Ticket To Finale की रेस से बाहर हो गई। इसके जवाब में अशनूर ने लकड़ी अपने कंधों से हटा कर तान्या की ओर फेंक दी। तान्या ने इसे जानबूझकर किए जाने का आरोप लगाया, जबकि अशनूर ने पूछा कि वह उसके पीछे क्यों खड़ी थी। तान्या ने अशनूर पर आरोप लगाया कि उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी, वहीं अशनूर ने तान्या के पिछले बयानों पर भी सवाल खड़े किए।
सोशल मीडिया पर भड़के नेटिज़न्स – अशनूर को घर से निकालोसोशल मीडिया पर अशनूर कौर की भारी आलोचना हो रही है। कई दर्शकों ने उनकी तुरंत Bigg Boss 19 से निष्कासन की मांग की है। कुछ ने कहा कि अशनूर ने हद पार कर दी और शारीरिक हिंसा का सहारा लिया। एक यूज़र ने लिखा, EVICT ASHNOOR KAUR ASAP. Physical violence के लिए उन्हें घर से निकालो।
दूसरे ने कहा, अशनूर को अभी बाहर फेंक दो! तान्या पर हमला करने के बाद भी उन्हें कोई पछतावा नहीं है। जो लोग इस व्यवहार का समर्थन कर रहे हैं, उन पर शर्म आनी चाहिए। कई लोगों का मानना है कि इस घटना पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक टिप्पणी में लिखा,
यह और बढ़ सकता है। बाहर यह एक क्रिमिनल ऑफ़ेंस है। अशनूर को बख्शा नहीं जाना चाहिए।