Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को आया हार्ट अटैक, 40 की उम्र में निधन

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन (Sidharth Shukla Death) हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह टीवी शो बिग बॉस-13 के विजेता थे। उन्हें टीवी शो बालिका वधू से लोकप्रियता मिली थी। वे 40 साल के थे। सिद्धार्थ की डेड बॉडी मुंबई के कूपर अस्पताल में रखी गई है। यहीं पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वे रात में कुछ दवाइयां लेकर सोए थे, लेकिन यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने कौन सी दवा ली थी। ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं।

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया। बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था। 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था।