Bigg Boss 11 Day 3 - एक बहस के साथ शुरू हुई विकास के दिन की शुरुआत !

बिग बॉस के घर मे दिन की शुरुआत 'चक धूम धूम' गाने से होती है। प्रियंक और हीना ने एक दूसरे को गले लगा कर एक प्यारी सी मीठी सुबह की शुरुआत की। क्या यह एक नई प्रेम कहानी की शुरुआत है?

विकास के दिन की शुरुआत बेहद खराब रही, सबसे पहले उनकी आकाश से बहस हुई और उसके बाद शिल्पा से माफ़ी मांगने पर वाद विवाद छिड गया। इन दोनों की लड़ाई हर दिन एक नया मोड़ लेती जा रही है। लड़ाई के बाद ही आकाश ने घर का माहोल ठीक करने के लिए रैप गाया जिसका मजाक बनातें हुए सारें घर वालें उसमे शामिल हो गए। दिन के अंत तक भी शिल्पा और विकास की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। अर्शी ने विकास को कुछ बातें बोल कर उसका गुस्सा बढ़ा दिया जिससें शिल्पा और विकास की लड़ाई और बढ़ गई पर जुबेर ने अपनी नौटंकियो से उस लड़ाई को मजाकिया अंदाज़ में परिवर्तित कर दिया।