बिग बॉस 11 बातों बातों में सलमान ने खोला खुद का राज़ !

बिग बॉस देखने वाले दर्शकों को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है वीकेंड पर सलमान आकर सबकी क्लास लगाते हैं। साथ ही कुछ कंटेस्टेंट की पोल भी खोलते हैं। लोगो की सीक्रेट खोलने वालें सलमान आज अपना ही एक सीक्रेट बता गए।

बता दे, रविवार को मनु पंजाबी और लोपामुद्रा राउत सलमान खान के साथ वीकेंड का वार रविवार एपिसोड में घरवालों की जमकर क्लास लेतें है। मनु और लोपा घरवालों को एक दर्शक के तौर पर अपना ओपिनियन बताती है। लोपा शिल्पा से ये कहती है कि वो काफी एंटरटेनिंग हैं। वहीं मनु हिना खान की तरफदारी करते है। मनु ने हिना से कहतें हैं कि वह स्क्रीन पर काफी अच्छी लग रही है और समय समय पर स्टैंड लेती है। इसके बाद आकाश को उनके कॉन्फिडेंस और ओवर कॉन्फिडेंस के बारे में समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन आकाश कहते है की मैं चैंपियन हूँ बचपन से तो सलमान आकाश को टोकते हुए बोलते है कि अगर वो चैंपियन होतें तो बिग बॉस में क्या कर रहे है।

तभी बातों बातों में सलमान कहतें है कि उन्होंने एक बच्चे को गोद लिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, बात शुरू हुई महजबीं से। महजबीं ने सलमान के सामने शिल्पा पर एक गंभीर आरोप लगाया। महजबीं ने कहा, 'मैंने सुना है शिल्पा ने कहा कि महजबीं अपने छोटे बच्चे को छोड़कर कैसे शो में आ गईं। वो होती तो कभी ना आतीं। कैसी मां है ये।' ये बात कहकर महजबीं ने सलमान ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि मैं कैसी मां हूं। सलमान ने महजबीं से कहा कि आप बहुत अच्छी मां हैं। हर मां अपने बच्चे को छोड़कर काम पर जाती है। मेरी दो बहने हैं वो भी अपने बच्चे को छोड़कर काम पर जाती हैं। तब सलमान ने पूरी दुनिया को बताया, 'मेरा भी एक बच्चा है। जिसे मैंने अडॉप्ट किया है। मैं भी उसे छोड़कर काम पर आया हूं', इतना बोलतें ही सलमान खान कुछ समय के लिए शांत हो जातें है। फिर उन्होंने बात बदलते हुए कहा, 'इस बच्चे का नाम सलमान खान है।'