वैलेंटाइन वीक के शुरुआत होते ही वायरल हो रहे हैं खेसारी लाल के ये भोजपुरी गाने

प्रेम और इजहार का महीना है फरवरी। इसकी शुरुआत होते ही द‍िल की बात जुबां पर आने लगती है। अपने जज्‍बातों को शब्‍दों में बयां करने के ल‍िए लोग खासतौर पर वैलेंटाइन मंथ का इंतजार करते हैं। वैसे तो वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेक‍िन उससे पहले ही युवा तैयारी करने लगते हैं। मॉल्‍स और गैलर‍ियां सज जाती हैं रेस्‍टोरेंट्स भी तैयारी करने लगते हैं।

वैलेंटाइन डे वैलेंटाइन संत के नाम पर मनाया जाता है 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल ग्यारह सेंट वैलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं। 1260 में संकलित की गई 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नामक पुस्तक में सेंट वेलेंटाइन का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। उसके अनुसार विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। उसने आज्ञा जारी की कि उसका कोई सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करेगा।

संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। उन्हीं के आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए। आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी सन् 269 को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। तब से उनकी स्मृति में प्रेम दिवस मनाया जाता है। कहा जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वेलेंटाइन'। यह दिन था 14 फरवरी, जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा। वैलेंटाइन वीक पर भोजपुरी के कुछ गाने वायरल हो रहे हैं। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है। युवाओं में इस वीक को लेकर खासा क्रेज रहता है।

बता दें कि भोजपुरी स‍िनेमा और भोजपुरी गाने हर मौके पर धूम मचाते हों। नए साल पर भी भोजपुरी गानों का खूब जलवा रहा था और अब ठीक उसी तरह वैलेंटाइन के रंग में भी भोजपुरी का तड़का लगा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव से लेकर अंगद सिंह तक वैलेंटाइन स्‍पेशल गानों पर परफॉर्म कर रहे हैं। यूट्यूब पर ये गाने खूब Trend कर रहे हैं। इन गानों को हजारों व्‍यूज और लाइक्‍स मिल चुके हैं।