Bhojpuri Tadka / पवन सिंह और मोनालिसा का यह बोल्ड वीडियो हुआ वायरल, 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार पवन सिंह के एक रोमांटिक गाने का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं... 'केवड़िया के पाला सटा के'। यह गाना पवन सिंह की फिल्म 'सरकार राज' का है। यह फिल्म भी हिट रही है और इसके सभी गाने भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। इस फिल्म का एक्शन भी काफी पसंद किया गया था।

इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। वहीं, मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और संगीत दिया है छोटे बाबा ने। इस गाने में पवन सिंह और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा की कैमेस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर इस गाने को 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

इस फिल्म में पवन सिंह और मोनालिसा के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी समेत कई बड़े चेहरे हैं।