होली से पहले छाया खेसारी लाल यादव का ये नया गाना, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

होली के मौके पर भोजपूरी गानों की धूम ना हो तो यह रंगों का त्यौहार कुछ फीका-फीका सा लगता है। ऐसे में होली से पहले खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का गाना 'आवा होली खेली' दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यूपी-बिहार और झारखंड में उनके इस होली सॉन्ग को खूब देखा जा रहा है। खेसारी लाल यादव का गाना जमकर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने 'आवा होली खेली' (Aawa Holi Kheli) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने 'आवा होली खेली' का संगीत आशीष वर्मा ने दिया है और इसका डायरेक्शन किशोर कुमार ने किया है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं।