Bhojpuri Tadka : खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने रचाई शादी, तो यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जहां एक तरफ बिग बॉस 13 में हैं वही दूसरी उनके फैन्स उनके गानों को भरपूर मजा ले रहे है। यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की फिल्म 'बीवी नंबर वन' का गाना 'डेग धर बहु' काफी वायरल हो रहा है और इस गाने को अच्छे व्यूज भी मिल रहे है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने शादी रचा दी है। शादी के बाद अक्षरा अपने ससुराल आती हैं। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस गाने को यूट्यूब पर 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी स्वागत गीत को चाची सुल्तानपुरी, प्रियंका सिंह और अनामिका सिंह ने गाया है। वही प्यारे लाल ने इस गाने को लिखा है और संगीत दिया है घुंघरूजी ने।