खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने का यू-ट्यूब पर तहलका, 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अलग ही स्टारडम है। उनके गाने रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं। उनकी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' का गाना 'लहंगा में चिकन समान बा' इन दिनों यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को गाया भी खेसारी लाल यादव ने ही है और इस फिल्म को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं।