भोजपुरी गानों ने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। लोग इन गानों का भरपूर आनंद उठा रहे है। इन दिनों एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है, जिसका नाम है 'छलकत हमरो जवनिया'। यह गाना फिल्म भोजपुरिया राजा का है। इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों को रोमांस करते देखा जा सकता है। गाने को अब तक 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।