होली के मौके पर भोजपुरी के इस गाने में यूट्यूब पर मचाया तहलका #VIDEO

होली दुनिया भर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। बॉलीवुड में होली बड़ी धूम-धाम से बनाई जाती है खासकर होली के गाने जो आज भी फिल्मों में अपना अलग महत्व रखतें है वही बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी गाने भी होली पर धूम मचाते रहते है। हाल ही में होली और जीएसटी को जोड़कर एक ऐसा गाना पेश किया गया है कि वह हरतरफ छाया हुआ है। भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का नया गाना यूट्यूब रिलीज हुआ और इसने कहर बरपा रखा है। इस गाने को अब तक 34 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस गाने में दिखाया गया है कि लड़के वाले शादी के बदले लड़की वालों से GST लगाकर दस लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। जब ये बात लड़की के पिता उसे बताते हैं तो वो इस बारे में बात करने के लिए खुद लड़के के पास पहुंचती है।

दहेज प्रथा पर तंज कस रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जा रहा है। गीत के माध्यम से ही दहेज प्रथा की बुराइयों को सामने लाया गया है। बता दे, इस गाने के विडियो से पहले इसका ऑडियो रिलीज किया गया था। इसके हिट होने के बाद निरहुआ की म्यूजिक कंपनी ने गाने की वीडियो रिलीज की। इस वीडियो को खुद निरहुआ ने डायरेक्ट किया है। साथ ही उन्होंने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर इसे गाया भी है। आप भी देखें कैसे होली के रंग के साथ एक गंभीर मैसेज लेकर आया है ये गाना।