खेसारी और प्रियंका के इस चटपटे गाने ने लगाया भोजपुरी तड़का, देखे वीडियो

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के कई सारे गाने इन दिनों यू-ट्यूब पर काफी पोपुलर हो रहे है। इन्ही गानों में एक गाना है 'अढ़ाई बाजे (Adhaai Baje)'। इस गाने को अब तक 9,165,643 लोग देख चुके है और लगातार इस गाने को देखने वालों की बढ़ोतरी हो रही है। यह गाना 'बलम जी लव यू' फिल्म का है। इस गीत को लिखा है प्यारेलाल यादव ने और संगीत दिया है ओम झा ने। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका खेसारी लाल यादव के अलावा प्रियंका सिंह, हनी बी, खुशबू जैन, ओम झा, शिशिर पांडे भी है।