होली के मौके पर भोजपुरी गाना 'दीदी का देवर आंख मारे', यूट्यूब पर मचा रहा है धूम

होली (Holi) से मौके पर यूट्यूब इन दोनों भोजपुरी गानों ने धूम मचा रखी है। लोग भोजपुरी गानों को खूब सर्च कर रहे हैं और जमकर शेयर भी। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का एक भोजपुरी गाना भी खूब धूम मचा रहा हैं। इस गाने को लेकर लोगों में दीवानगी ऐसी है कि यू ट्यूब पर अपलोड होने के 6 दिनों के भीतर ही ये खूब वायरल हो गया है। जी हां...खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का दीदी का देवर आंख मारे भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि रिलीज़ होने के 6 दिनों के अंदर ये गाना 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये भोजपुरी गाना बॉलीवुड गाने आंख मारे की तर्ज पर बनाया गया है जिसे लोग खूब सुन रहे हैं ये गाना 8 मार्च को डाला गया था और लोगों को ये इतना पसंद आया कि देखते ही देखते ये वायरल हो गया।

लोग इसे डाउनलोड कर खूब शेयर कर रहे हैं। दीदी का देवर आंख मारे भोजपुरी गाने (Bjojpuri Song) को गाया है खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने तो इसके बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने। इस गाने पर लोगों ने कफी कमेंट भी किए हैं जिनमें लोगों को इस गाने की तारीफ की है। यानि दर्शको के बीच एक बार फिर से खेसारी लाल यादव का जादू चल गया।