Bhojpuri Holi Tadka : न‍िरहुआ का नया भोजपुरी गाना 'रंग डलवा त देहब हजार गारी' हुआ रिलीज, कुछ ही घंटों में इन्टरनेट पर छाया

होली से पहले भोजपुरी होली (Bhojpuri Holi Songs) गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई बड़े गायक होली के मौके पर भोजपुरी में होली के गाने लेकर आए है। होली के इस खास मौके पर न‍िरहुआ भी एक नया गाना लेकर आए हैं जिसका टाइटल है 'रंग डलवा त देहब हजार गारी'। यह गाना यूट्यूब पर 25 फरवरी को रिलीज किया गया है और कुछ ही दिनों में इसको 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। होली के इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे होली खेलते नजर आ रहे हैं। इनकी नोक-झोंक भी गाने का हिस्‍सा है। इस गाने के ल‍िर‍िक्‍स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं वहीं इस गाने को दिनेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गानें के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। र‍िलीज होने के साथ ही ये गाना दर्शकों की होली ल‍िस्‍ट में शामिल हो चुका है।
भोजपुरी होली तड़का : समर सिंह और कविता यादव का नया गाना 'प्रधान जी के घरे' रिलीज, 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया
Bhojpuri Holi Song : खेसारी का नया होली सॉन्ग, रिलीज के साथ ही बना दर्शकों की पहली पसंद, देखे वीडियो
Bhojpuri Holi Song : अंतरा स‍िंह प्रियंका के भोजपुरी गाने 'रंग डलवाई नहीं' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, देखें वीडियो