भोजपुरी होली तड़का : समर सिंह और कविता यादव का नया गाना 'प्रधान जी के घरे' रिलीज, 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया

होली को आने में अभी कुछ दिन बाकि है लेकिन लोगों में इसका रंग अभी से चढ़ने लग गया है। ऐसे में भोजपूरी होली सॉन्ग इन दिनों दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे है। समर सिंह और कविता यादव का हाल ही में रिलीज हुआ नया होली गाना 'प्रधान जी के घरे' यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को इसी साल 25 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। र‍िलीज होने के साथ ही इस गाने को अबतक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। होली के इस गाने में समीर सिंह नशे में साड़ी पहनकर झूमते नजर आ रहे हैं तो वहीं कविता यादव के साथ उनकें नोंकझोंक को दिखाया गया है। इस गाने के ल‍िर‍िक्‍स आलोक यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक एडीआर आंनद ने दिया और गाने को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है।

Bhojpuri Holi Song : खेसारी का नया होली सॉन्ग, रिलीज के साथ ही बना दर्शकों की पहली पसंद, देखे वीडियो