Bhojpuri Holi Song : खेसारी का नया होली सॉन्ग, रिलीज के साथ ही बना दर्शकों की पहली पसंद, देखे वीडियो

होली (Holi) से ठीक पहले भोजपूरी होली सॉन्ग इन दिनों दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे है। ऐसे में दर्शकों के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक के बाद एक हिट भोजपुरी होली सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। भतीजवा के मौसी जिंदाबाद (Bhatija ke Mausi jindabad) के बाद खेसारी का 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' (Chhapra Ke Rang) गाना रिलीज हुआ है। दो दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड हुए इस गाने को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने को टुनटुन यादव ने लिखा है और म्यूजिक दिया है राजा भट्टाचार्य ने है।

बता दे, इसमें पहले आया उनका एक गाना 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' (Bhatija ke Mausi jindabad) ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। यूट्यूब पर इस गाने को 80 लाख बार देखा जा चुका है।