Bhojpuri Tadka / पवन सिंह और अक्षरा के भोजपुरी डांस वीडियो ने मचाया धमाल, देखा गया 6 करोड़ से ज्यादा बार

भोजपुरी गाने को डांस को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर इन गानों को दर्शकों द्वारा बार-बार देखा जाता है। ऐसे में पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh Song) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक पुराना डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना 'दुनिया में सबका से प्यारा' (Duniya Mein Sabke Se Pyaara) फिल्म 'तबादला' का है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 6 करोड़ 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह के इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखा है, जबकि छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक दिया है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक्ट करने के साथ-साथ अपनी आवाज भी दी है।

बता दे, पवन सिंह का हाल ही में नया सॉन्ग 'नंबर ब्‍लॉक चल रहा है' रिलीज हुआ था। इस गाने को भोजपुरी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इससे पहले उनका पहला हिंदी सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' रिलीज हुआ था, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। इस गाने में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के साथ खूब जमी थी।