भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते नजर आए John Cena सहित WWE के कई रेसलर, वीडियो वायरल

भोजपूरी गानों (Bhojpuri Songs) के डांस वीडियो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए जाते है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डब्लूडब्लूई (WWE) के जॉन सीना (John Cena) सहित कई रेसलर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे है। निरहुआ ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में द ग्रेट खली भी नजर आ रहे हैं। कुछ ही घंटे में डब्लूडब्लूई (WWE) के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। डब्लूडब्लूई (WWE) के इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस सॉन्ग पर बनाया गया यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो निरहुआ को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है। वैसे भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई भी गाना जमकर धमाल मचाता है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) सबसे सफल भोजपुरी कलाकारों में से एक हैं और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ इनकी जोड़ी हमेशा ही धमाल मचाती आई है। निरहुआ ने साल 2005 में लगातार 5 सुपरहिट फिल्में दी थीं।

भोजपुरी होली तड़का : समर सिंह और कविता यादव का नया गाना 'प्रधान जी के घरे' रिलीज, 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया
Bhojpuri Holi Song : खेसारी का नया होली सॉन्ग, रिलीज के साथ ही बना दर्शकों की पहली पसंद, देखे वीडियो
Bhojpuri Holi Song : अंतरा स‍िंह प्रियंका के भोजपुरी गाने 'रंग डलवाई नहीं' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, देखें वीडियो
Bhojpuri Holi Tadka : न‍िरहुआ का नया भोजपुरी गाना 'रंग डलवा त देहब हजार गारी' हुआ रिलीज, कुछ ही घंटों में इन्टरनेट पर छाया