भोजपुरी सिनेमा की जबरदस्त अदाकारा अंतरा सिंह प्रियंका का नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'रंग डलवाई नहीं' 25 फरवरी को रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने में सभी कलाकार रंगे हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे पर पिचकारी से रंगों की बौछार कर रहे हैं। यह गाना यूट्यूब पर टॉप सर्च में मौजूद है और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे के गानों को टक्कर दे रहा है। गाने का म्यूजिक काफी शानदार है। गाने के बोल रोहित पाठक ने लिखे हैं जबकि अंतरा सिंह ने इसे मोहन सिंह के साथ मिलकर गाया है।
भोजपुरी होली तड़का : समर सिंह और कविता यादव का नया गाना 'प्रधान जी के घरे' रिलीज, 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया Bhojpuri Holi Song : खेसारी का नया होली सॉन्ग, रिलीज के साथ ही बना दर्शकों की पहली पसंद, देखे वीडियो