भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इस अंदाज में फैंस को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

आज पूरी दुनिया में दुनिया में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस यानि की खुशियों का त्योहार मनाया जा रहा है। ईसा मसीह (Isa Masih) या यीशु के जन्म की खुशी में क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जाता है। इसे बड़ा दिन (Bada Din) भी कहते हैं। क्रिसमस (Christmas) का नाम भी क्रिस्ट (Christ) से पड़ा। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। क्रिसमस (Christmas) के दिन लोग चर्च में प्रेयर करते हैं। साथ ही लोग घूमते-फिरते पार्टी करते और बच्चों को गिफ्ट देते हैं। क्रिसमस के आते ही लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

ऐसे में इस खुशी के मौके पर भोजपुरी की मशहूर सनसनी अभिनेत्रियों में शुमार मोनालिसा ने कुछ इस अंदाज में अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आप सभी के लिए सैंटा खुशियां और सफलता लेकर आएगा। मैरी क्रिसमस! कर्म ही पूजा है। छुट्टियां पर काम से प्यार करें। साथ ही उन्होंने लिखा, चांद ने चांदनी बिखेरी है, तारों ने आसमां सजाया है, लेकर खुशी और उम्मीदों का गुलदस्ता देखों स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है!!

मोनालिसा की एक्टिंग के उनके फैंस फिदा रहते हैं। मोनालिसा भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल नागिन में भी काम कर रही है। मोनालिसा सोशल मीडिया फ्रेंडली है और सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी सक्रिय रहती है। उन्होंने 24 दिसंबर को भी अपनी आकर्षक तस्वीरें अपलोड की थी जो काफी वायरल हुई। उनकी ये तस्वीरें काफी आकर्षक हैं। गौर हो कि मोनालीसा का असली नाम अंतारा विश्वास है लेकिन भोजपुरी फिल्मों में वह मोनालिसा के नाम से जानी जाती हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी अधिक भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के साल 2016 के 10वें एपिसोड में दिखी आईं थीं।