पूरे शरीर पर गाय का गोबर मलने पर मजबूर हुई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, वीडियो में देखें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं मोनालिसा (Monalisa)। अब उनके नाम से ही फिल्में चलती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मोनालिसा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली है। बिग बॉस और स्मार्ट जोड़ी जैसे रियलिटी शोज में नजर आने के बाद मोनालिसा ने देशभर में अपनी अलग पहचान बना ली। यही वजह है कि उनकी पोस्ट पर अब हर किसी की नजर रहती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मोनालिसा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पूरे शरीर पर गोबर मलती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की ये हरकत देख फैंस भी हैरान है, हालांकि ये वीडियो उनकी फिल्म ‘राजा बाबू’ से लिया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई, इसमें बड़ा योगदान मोनालिसा की बोल्डनेस और उनकी कॉमेडी का रहा। सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस फिल्म का वायरल क्लिप छाया हुआ है।

क्या है वीडियो में?

फिल्म में मोनालिसा अपने घर वालों से झगड़ा कर लेती है, जिसके बाद वो अपना काम खुद ही करती हैं। वीडियो में उन्हें खाना बनाने की नाकाम कोशिश करते देखा जा सकता है। फिल्म में उन्होंने मॉडर्न लड़की का रोल प्ले किया है, जिसे घर के कामकाज बिल्कुल नहीं आते। फिल्म में मोनालिसा को सबक सिखाने के लिए घर की बहुएं उनके तौलिये में खुजली की दवा लगा देती हैं। जिससे नहाने के बाद पोछने पर मोनालिसा की पूरी बॉडी में खुजली होने लगती है। ऐसे में घर वाले उन्हें शरीर में गोबर मलने की सलाह देते हैं, जिसके बाद मोनालिसा अपनी पूरी बॉडी पर गोबर लगाने लगती हैं। यूट्यूब पर ये वीडियो वायरल हो गया और अब तक इसे 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।