भारती सिंह के बेटे ने 'नाटू-नाटू' पर किया डांस, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'ये तो बहुत क्यूट है'

साउथ की फिल्म आरआरआर (RRR) का गाना नाटू-नाटू को हाल ही में ऑस्कर अवार्ड मिला है, जिसके बाद हर कोई 'नाटू-नाटू' की तारीफ करता हुआ नजर रहा है। ऑस्कर अवार्ड मिलने पर आम लोगों से लेकर स्टार्स तक फिल्म आरआरआर की टीम को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक भारती सिंह के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। इस वीडियो में भारती सिंह के बेटे लक्ष्य ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे आप देखते ही रह जाएंगे।

भारती सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लक्ष्य साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारती सिंह के बेटे का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को भारती सिंह के फैंस खूब शेयर कर रह है।

भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का ये डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही लोग लक्ष्य की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये तो बहुत क्यूट है'। इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में दिल वाली इमोजी पोस्ट करते हुए दिखाई दिए।