कच्चे दिल वाले कभी न देखें इन हॉरर सिरियल्स को

भारतीय टीवी जगत ने कई मनोरंजक सिरियल्स दिखाए है। चाहे वो कॉमेडी जोनर हो या सास बहु वाले सीरियल्स अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन टीवी जगत ने जरूर किया है। इस कड़ी में कई डरावने और भूतिया सीरियल्स भी टीवी पर आये हैं।  जिनको देखकर एक बारगी तो आदमी की सिट्टी पिट्टी गुम हो ही जाती है। ये सीरियल्स डरावने होने के बावज़ूद लोगो के बीच खासे पसंद किये जाते रहे। आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बेहद डरावने सीरियल्स

ज़ी हॉरर शो

भारतीय टीवी पर दस्तक देने वाला पहला टीवी शो 90  के दशक में ज़ी टीवी पर प्रसारित हुआ।  पांच साल तक चलने वाले इस शो को रामसे ब्रोदर्स ने निर्देशित किया था।  

आहट 

` आहट  ` लगभग सबसे पॉपुलर हॉरर शो रहा।  सोनी टेलीविज़न के लिए साल 1995 में प्रसारित हुआ ये सीरियल  अब तक का सबसे लम्बा चलने वाला होरर शो रहा।  इसका  छठा  संस्करण साल 2015 में प्रसारित हुवा।

शश्श......कोई है

स्टार प्लस  के  लिए बनाया गया यह शो भी दर्शको के बीच  काफी लोकप्रिय बना रहा।  लोग डरने के बावजूद इसे काफी पसन्द करने लगे थे।  इस शो को Cinevistaas Ltd. and Contiloe Entertainment ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।

मानो या न मानो

मानो या न मानो  रियल्टी शो  था जो स्टार वन पर प्रसारित हुआ था। इस शो का एक सीजन इरफान खान ने होस्ट किया था।  रियल लाइफ के बेहद डरावने अनुभवों को इस शो में बताया जाता था।

आप बीती

ये आप बीती है ... ये गाना आपने जरूर सुना होगा अगर आपने ये हॉरर शो देखा है।  दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला ये शो बहुत डरावना था  इसके बावज़ूद दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। रवि चोपड़ा इस शो के निर्देशक थे।