बॉलीवुड सितारों के खूबसूरत टैटूस

टैटू शरीर परिवर्तन का एक रूप है| टैटू एक प्रकार का डिज़ाइन होता है जो रंगीन स्याही के द्वारा शरीर पर बनाया जाता है| टैटू शरीर को बहुत सुन्दर और आकर्षक बनाते हैं| आजकल शरीर पर टैटू गुदवाना फैशन है| कुछ टैटू बहुत सुन्दर होते हैं और हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ जाते हैं| टैटूस का फैशन आजकल बहुत चलन में है| आम जन से लेकर सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे टैटू के दीवाने है| टैटू के प्रति उनका दीवानापन उनके शरीर पर गूदे टैटूस से पता लगाया जा सकता है|

रणबीर कपूर

 बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी कलाई पर `आवारा` नाम का हिन्दी में टैटू बनवा रखा है| रणबीर का ये टैटू अवश्य ही उनके दादाजी प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर को श्रद्धांजलि है| रणबीर ने ये टैटू उनके दादाजी की फिल्म आवारा से प्रेरित होकर बनवाया है|

अक्षय कुमार

 बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने अपनी पीठ पर अंग्रेजी में अपने बेटे  `आरव` के नाम का टैटू बनवा रखा है| अक्षय अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं और यही प्यार उन्होंने अपने टैटू के माध्यम से दिखाया है

आलिया भट्ट

फ़िल्मी जगत में सबको अपनी फिल्मों से हैरत में डाल देने वाली चुलबुल गर्ल आलिया भट्ट ने अपनी गर्दन के पीछे हिन्दी में `पटाका` लिखवा रखा है| उनका ये टैटू चर्चा का विषय बना हुआ है| 

संजय दत्त

 बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त ने अपनी बाईं छाती पर अपने माता पिता का नाम गुदवा रखा है| संजय ने हरे और काले रंग की स्याही से अपनी माँ नरगिस और अपने पिता सुनील दत्त का नाम हिन्दी में गुदवा रखा है| संजय का ये टैटू उनका अपने माता पिता के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है|

सैफ अली खान

 बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी कलाई के थोड़े ऊपरी हिस्से में अपनी पत्नी `करीना` के नाम का टैटू गुदवा रखा है| सैफ ने अपने इस टैटू को थोड़ा अलग लुक देने के लिए इसे अलग अंदाज में गुदवाया है| 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ने अपने हाथ पर अंग्रेजी में `डैड स लिल गर्ल` नाम का टैटू गुदवा रखा है| प्रियंका ने ये टैटू अपने पिता डॉ.अशोक चोपड़ा के लिए बनवाया है| प्रियंका अपने पिता से बहुत प्रेम करती हैं| कुछ ही समय पलहे इनके पिता का निधन हुआ है|