बलूचिस्तान के 10 साल के बच्चे का कमाल, डांस देख Tiger Shroff को भी कहनी पड़ी ये बात

छोटे-छोटे बच्चे अपने डांस से क्या कमाल कर सकते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला बलूचिस्तान में। यहां रहने वाला 10 वर्षीय सुब्हान सुहेल ने अपने ब्रेक डांस से बड़ों-बड़ों को इंप्रेस कर दिया है। हर किसी को अपने डांस से इंप्रेस करने वाले सुब्हान बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं। सुब्हान टाइगर श्रॉफ को अपना आइडल मानते हैं।

वहीं, टाइगर श्रॉफ भी इस बच्चे का डांस के कायल हो गए है। टाइगर श्रॉफ ने सुब्हान सुहेल को मोटिवेट करते हुए एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में एक्टर ने सुब्हान से मिलने की ख्वाहिश जताई है। आपको बता दे, पहले भी कई बच्चों ने डांस से अपने फेवरेट स्टार का ध्यान खींचा है।