‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने आज मंगलवार (30 सितंबर) को अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। उनकी यह शादी कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर हुई। इस जश्न में शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी, हिना खान व उनके पति रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर व उनके पति फहाद अहमद, रुबीना दिलैक व उनके पति अभिनव शुक्ला, सुदेश लहरी व उनकी पत्नी ममता लहरी, गुरमीत चौधरी व उनकी पत्नी देबीना, गीता फोगाट व उनके पति पवन, अभिषेक कुमार व उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय समेत कई टीवी सितारे और अविका-मिलिंद के परिजन भी नजर आए।
मिलिंद दूल्हा बनकर स्कूटी पर बारात लेकर पहुंचे। वे पीच कलर की शेरवानी, साफा और हैवी नेकलेस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। घरवालों और दोस्तों के साथ उन्होंने जमकर डांस किया। अविका के मम्मी-पापा भी शादी में शामिल हुए। कपल ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए और सभी मेहमानों का अभिवादन किया। अविका ने लाल जोड़ा पहना था। रेड हैवी लहंगे के साथ उन्होंने ग्रीन कलर की हैवी जूलरी पहनी। अविका ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय ट्रेडिशनल लुक अपनाया। उन्होंने लहंगा के साथ ज्वेलरी भी पारंपरिक चुनी।
गले में कुंदन वर्क पर हैवी चोकर स्टाइल नेकलेस पहना जिसे ग्रीन स्टोन और पर्ल ड्रॉप्स पर बनाया गया है। वहीं, कानों में चांद बालियां कैरी की। सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस की चूड़ियों ने खींचा। अविका ने डिजाइनर कलीरे के बजाय सोबर ग्रीन चूड़ी सेट पहनना पसंद किया जो लुक एन्हांस कर रहा था। रेड लहंगे के साथ अविका ने बिल्कुल वॉर्म और सेटल मेकअप चुना। उन्होंने आंखों को मिनिमल लुक देते हुए न्यूड लिपिस्टिक लगाई है। ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्टर समर्थ जुरेल भी शादी में शामिल हुए।
अविका के हाथों में मेहंदी सेलिब्रिटी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई। अविका (28) और मिलिंद (34) के बीच उम्र में 6 साल का अंतर है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब अविका 23 साल की थीं। इससे पहले अविका और मिलिंद की हल्दी और मेहंदी की रस्में भी सेट पर ही हुईं। शादी से कुछ दिन पहले ये कपल सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने भी गया था। बता दें कि रियलिटी शो में शामिल होने से पहले ही दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली थी। अविका ने पहले एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था कि जब वे पहली बार मिलीं तो मिलिंद ने उन्हें फ्रेंडजोन कर दिया था। दोनों ने लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप भी निभाई और सभी के तानों के बावजूद इसे सफल बनाया।
‘जटाधारा’ के गाने ‘धन पिशाची’ में दिखा सोनाक्षी का स्पेशल अवतारएक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का पहला गाना आज मंगलवार (30 सितंबर) को दुर्गा पूजा के मौके पर 'धन पिशाची' रिलीज हो गया है। गाने में सोनाक्षी धन की रक्षा करने वाली एक पिशाचिनी के रूप में दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी का उग्र अवतार नजर आ रहा है। उनके भाव, बॉडी लैंग्वेज और डांस मूव्स गाने को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। गाने को मधुबंती बागची ने आवाज दी है और समीरा कोप्पिकर ने कंपोज किया है। समीरा ने कहा कि यह एक अनूठा और आनंदमय अनुभव था।
'दिव्य स्त्री ऊर्जा' को व्यक्त करना, खासकर 'धन पिशाची' के लिए एक तांडव गीत के रूप में, यह मेरे लिए बेहद खास रहा। यह चुनौतीपूर्ण तो था, लेकिन बेहद संतोषजनक भी था। दिव्य आत्मा को संगीत के माध्यम से जीवंत करना, इसके लिए थोड़ा शोध करना और अपनी सीमाओं को पार करना जरूरी था। मुझे यह प्रक्रिया बहुत पसंद आई। इस गाने से पहले फिल्म की एक धुन भी रिलीज की गई थी। इसे सोल ऑफ जटाधारा कहा जा रहा है। निर्माता वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने इसे रिलीज किया था। 'सोल ऑफ जटाधारा' दर्शकों को ‘जटाधारा’ की दुनिया में ले जाता है।
‘जटाधारा’ में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोढ़कर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे सितारे भी हैं। इसके निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण हैं। इसे जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।