2 News : आतिफ असलम ने फैन को सिखाया सबक, Video वायरल, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की आवाज का डंका पूरी दुनिया में बजता है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके कंसर्ट में लाखों की भीड़ दिखती है। आतिफ को बेपनाह प्यार मिलता है। हालांकि हाल ही में उन्हें एक अलग प्रकार के अनुभव से गुजरना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल एक लाइव कंसर्ट के दौरान एक फैन की हरकत आतिफ को नागवार गुजरी और उन्होंने उसे हाथों-हाथ ही पाठ पढ़ा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है आतिफ स्टेज पर 'सोचता हूं वो कितने मासूम थे' गाना गा रहे थे। एक फैन ने आतिफ की परफोरमेंस के दौरान उन पर पैसे फेंके।

यह बात आतिफ को अच्छी नहीं लगी, लेकिन उन्होंने अपने गुस्से को काबू में करते हुए शो को बीच में रोककर फैन को स्टेज पर बुलाया। आतिफ ने फैन से कहा-“मेरे दोस्त, इस पैसे को दान में दे दो, मुझ पर मत फेंको। ये पैसे का अपमान है।” फैंस आतिफ की इस बात के लिए काफी सराहना कर रहे हैं।

मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए भारत आई हैं प्रियंका चोपड़ा

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारत आई हैं। प्रियंका को आज शुक्रवार (27 अक्टूबर) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों को नमस्ते कहते हुए उनका अभिवादन किया। इस दौरान प्रियंका ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। ब्लैक आउटफिट में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका प्रतिष्ठित जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी जो आज से 5 नवंबर तक चलेगा। प्रियंका की बेटी मालती मैरी के नाम वाला हार सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा था। प्रियंका ब्लैक ब्रालेट के साथ मैचिंग श्रग पहने नजर आईं। उन्होंने इसे आरामदायक ग्रे जॉगर्स और काले स्नीकर्स के साथ पेयर किया। उन्होंने लुक को सिंपल रखा और सिल्वर स्टेटमेंट नेकलेस के साथ एक्सेसराइज किया।

वायरल हो रही तस्वीरों से पता चलता है कि प्रियंका द्वारा पहने गए हार पर मालती का नाम लिखा हुआ है। प्रियंका और निक जोनास ने पिछले साल जनवरी में मालती का स्वागत किया था। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर उसकी मनमोहक झलकियां शेयर करते हैं। मुंबई रवाना होने से कुछ घंटे पहले प्रियंका ने फोटो डाली, जिसमें मां-बेटी की उंगलियां जुड़ी हुई थीं।