पिछले कुछ दिनों से स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ चर्चाओं में है। इसमें स्टार यूट्यूबर व पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने एक भद्दी टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया। रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता की इंटिमेसी को लेकर सवाल किया था। इस एपिसोड में मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा भी मौजूद थे। महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने शो के पैनलिस्ट के खिलाफ FIR दर्ज की है। आशीष ने अब इस विवाद पर पहली बार मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
इसमें आशीष इमोशनल नजर आ रहे हैं और फैंस से उन्हें और उनके परिवारवालों को दुआओं में रखने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। आशीष कहते हैं, “समझ नहीं आ रहा क्या कहूं। लड़ लेंगे सिचुएशन से, देखे हैं ऐसे मुश्किल समय, इससे भी कुछ नया सीख लेंगे। मैं आप सबसे बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे परिवार और मुझे अपनी दुआओं में रखना। फैंस मुझे काफी मैसेज कर रहे हैं और मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिसे देखते हुए मैंने पोस्ट करने का फैसला किया है।” आशीष ने अपने काम को लेकर भी अपडेट शेयर किया क्योंकि विवाद के बाद उन्होंने अपनी सारी इवेंट कैंसिल कर दी है।
आशीष ने कहा, “जब भी मैं वापस आऊं, मेरा काम थोड़ा इधर-उधर हो गया होगा, लेकिन तब भी सपोर्ट करना। मैं कड़ी मेहनत करूंगा, जैसा कि मैंने हमेशा की है।” इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को इस शर्त पर पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की अनुमति दी कि वे ‘शालीनता और नैतिकता के मानक’ बनाए रखेंगे। आशीष के इस वीडियो को शेयर करने के बाद बहुत से लोगों ने कमेंट किया है। अशनीर ग्रोवर ने कमेंट करते हुए कहा, “तू शेर बच्चा है, हम सब तुम्हारे लिए यहां हैं!!” इसके साथ एक्टर ऋत्विक धनजानी ने लिखा, “ऊपर वाला साथ है दोस्त।”
अभय देओल ने कहा, मुझे अटेंशन और फेम से डील करना मुश्किल लग रहा था क्योंकि…सनी और बॉबी देओल के चचेरे भाई अभय देओल इन दिनों 'जिंदगी को यस बोल' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस 5 एपिसोड में उनके साथ ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर दिखाई देंगे। इस बीच अभय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे स्टारडम मिलने के डर से न्यूयॉर्क चले गए थे। अभय ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा कि मुझे अटेंशन और फेम से डील करना मुश्किल लग रहा था क्योंकि मुझे बचपन की यादें रिवाइंड होने लगी थीं। मैं एक नाजुक बच्चा था और मुझे अटेंशन पसंद नहीं थी।
मुझे आर्ट, क्रिएटिविटी और मीडियम पसंद थे। मुझे पता था कि 'देव डी' बड़ी हिट होने वाली है, लेकिन मैं फेमस नहीं होना चाहता था। लेकिन साथ ही मैं एक्टिंग करना चाहता था। मेरे अंदर एक स्ट्रगल था। मैंने नेगेटिव चीजों पर बहुत ध्यान दिया। मैंने कई मुद्दों को हल नहीं किया था, इसलिए मैं बस भाग गया क्योंकि मैं फेमस होने और इसके साथ आने वाली हर चीज से डरता था। मुझे पता था कि मैं वहां नहीं रहूंगा। मैं न्यूयॉर्क में सिर्फ ‘देव डी’ में निभाए गए किरदार को निभा रहा था।
नशे में धुत था, काम नहीं कर रहा था और अपने पैसे के साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा था। इस लिहाज से ये बर्बादी थी। मैं अब इसे बर्बादी नहीं कहूंगा क्योंकि मैंने कुछ सीखा, लेकिन ये बर्बाद करने वाला था। मैं घर वापस आना चाहता था और कमाना जारी रखना चाहता था और अपने और अपने परिवार को पालना चाहता था।