मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम की जोड़ी को लेकर खुश हुए फैंस का जोश कुछ ही दिनों में ठंडा पड़ गया है। कपल ने बीते दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी डेटिंग की खबरों को हवा दी थी। इसके बाद उन्होंने कुछ वीडियो भी शेयर किए। हर कोई मान बैठा कि इन दोनों के बीच प्यार भरा रिश्ता है। हालांकि अब आशीष और एली के रिश्ते का सच सामने आ गया है, जिससे फैंस निराश हैं। वे उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने पर नाराजगी भी जता रहे हैं।
अब आशीष और एली ने आज शनिवार (19 जुलाई) को एक पोस्ट शेयर की। इसमें एली, आशीष की गोद में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया और हैरानी की बात है कि यह उनके नए प्रोजेक्ट का टीजर है। आशीष और एली पर फिल्माया गया एक रोमांटिक गाना ‘चंदनिया’, एलबम ‘मास्टर ऑफ मेलोडी’ का हिस्सा है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसे मिथुन ने कंपोज किया और सईद कादरी ने लिखा है। गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।
जैसे ही गाना सामने आया फैंस भड़क गए। वे इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ये ले भाई, प्रैंक हो गया।” दूसरे ने लिखा, “इस आदमी ने लाखों लोगों के साथ सक्सेसफुल प्रैंक किया।” तीसरे ने लिखा, “दुनिया से भरोसा उठ गया।” चौथे ने लिखा, “चूना लगा दिया ना।” पांचवें ने लिखा, “भाई ये सब मार्केटिंग का तरीका है, सिर्फ हाइप बनाने के लिए।” गाने के कमेंट सेक्शन में लोगों की लगातार रिएक्शन आ रही हैं। गाने के रिलीज होने के कुछ देर बाद आशीष ने एक और मजेदार स्टोरी पोस्ट कर उन नेटिजंस की खिंचाई की, जो सोच रहे थे कि वे एली को डेट कर रहे हैं। इस क्लिप में आशीष बोलते हैं, “ऐ कटा!” उल्लेखनीय है कि आशीष अपने हास्य वीडियो और पैरोडी के लिए जाने जाते हैं।
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलेंटीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई कि हंसिका और उनके पति बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के रिश्ते में खटास आ गई है। कहा जाने लगा कि शादी के 3 साल के भीतर ही दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया है। अब इन खबरों पर सोहेल ने रिएक्शन दी है। हंसिका ने 4 दिसंबर 2022 को अपने लॉन्गटाइम फ्रेंड सोहेल के साथ शादी रचाई थी।
शादी के बाद हंसिका अपने ससुराल में सोहेल के माता-पिता साथ रहने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत में दोनों ने परिवार के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन यह आसान नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने बताया था कि दोनों ने कुछ समय बाद अपने लिए उसी बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट ले लिया, ताकि थोड़ी प्राइवेसी मिल सके। यह दूरी भी काम नहीं आई और तनाव की खबरें फिर सामने आने लगीं। इन दिनों हंसिका अपनी मां के घर में रह रही हैं, जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं।
इससे दोनों के अलग होने की अटकलें और तेज हो गईं। इसी बीच जब सोहेल से इन रूमर्स पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, ये सच नहीं है।” हालांकि सोहेल के बयान के बावजूद यह अभी भी साफ नहीं हो सका है कि क्या कपल सच में एक-दूसरे से अलग रह रहा है या नहीं। हंसिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह साउथ इंडस्ट्री में लगातार प्रोजेक्ट्स कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।