अर्जुन कपूर अब नहीं रहे गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी, घाटे में बेचा 13 महीने पहले खरीदा फ्लैट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने पिछले साल खरीदी प्रॉपर्टी बेच दी है। उन्होंने मलाइका अरोड़ा के घर के पास 4BHK फ्लैट खरीदा था। जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये थी जिसे अब 4 करोड़ के घाटे के बाद 16 करोड़ रुपये में बेच दिया है। एक्टर ने बांद्रा वेस्ट के 81 Aureate बिल्डिंग में 4364 sq ft फ्लैट को बेच दिया है। 19 मई को सेल के दस्तावेज रजिस्टर हो गए थे। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने इन डॉक्यूमेंट्स को साइन किया था। अर्जुन कपूर फिलहाल जुहू के रहेजा ऑर्किड में रहते हैं। मलाइका का 81 Aureate बिल्डिंग में एक फ्लैट है। मलाइका के अलावा करण कुंद्रा और सोनाक्षी सिन्हा का भी एक इसी बिल्डिंग में है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अर्जुन कपूर मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। जॉन और अर्जुन कपूर के बीच दमदार फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा। अर्जुन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा उनके पास 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में हैं। caknowledge.com के मुताबिक, अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 2022 में करीब 74 करोड़ रूपये है। एक फिल्म के लिए एक्टर 5-7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा उन्हें ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी कमाई होती है।

लव लाइफ की बात करे तो अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका पिछले दिनों वेकेशन पर गए थे। कपल की साथ में आईं तस्वीरें वायरल हुई थीं।