VIDEO: बीच सड़क पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- आप लोगों की वजह से हमारा नाम खराब होता है

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी दिखाई देन वाले हैं। इस बीच अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे है। दरअसल, बीती रात अर्जुन को मुंबई में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर को देखते ही कैमरों में कैद करने के लिए पैपराजी और फैंस जमा हो। जिसे देखकर अर्जुन कपूर सिच्यूएशन को संभालते दिखाई दिए क्योंकि ये सड़का काफी बिजी थी ऐसे में हादसा होना का भी डर था।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर इस दौरान फैंस और पैपराजी को संभालते हुए कहते हैं कि करते आप लोग हो और नाम हमारा खराब होता है। दरअसल, अगर किसी सेलेब्स की मैजूदगी में कोई भीड़ जमा हो जाए या फिर उस दौरान कोई हादसा हो जाए तो लोग भीड़ को नहीं बल्कि सेलेब्स पर अपनी भड़ास निकालते है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते है। इसी के चलते अर्जुन कपूर ने सब कुछ काफी शानदार अंदाज में मैनेज किया और अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई।