प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा! वायरल खबरों पर आग बबूला हुए अर्जुन कपूर, कहा - पर्सनल लाइफ से मत खेलना

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आने वाले महीनों में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। मलाइका की प्रेग्नेंसी (Malaika Arora Pregnancy) की खबर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गई। हर तरफ सिर्फ मलाइका और अर्जुन केही चर्चा होने लगे। ऐसे में अपने और मलाइका को लेकर उड़ रही इस अफवाह पर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है और बताया कि आखिर सच क्या है।अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी लगाई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए काफी कुछ लिखा है। एक्टर ने रिपोर्टर और वेबसाइट को टैग करते हुए कहा कि कितनी लापरवाही के साथ ऐसी खबर को पब्लिश कर दिया गया है। ये कितना इनसेंसिटिव और अनएथिकल है।

दरअसल, इस रिपोर्ट में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी का दावा किया जा रहा था। इसके मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्टूबर में लंदन गए थे, जहां दोनों ने अपने करीबियों को इस प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। एक्टर ने इस खबर पर भड़कते हुए कहा कि वो अक्सर इस तरह के फेक गॉसिप आर्टिकल्स को इग्नोर कर देते हैं, जिसकी वजह से जर्नलिस्ट ऐसी न्यूज छापते रहते हैं। इट्स नॉट डन। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना। एक्टर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट से इतना तो साफ कर दिया है कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। अर्जुन ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की बेकार की खबरें ना फैलाएं।