बिकिनी में छाईं आलिया कश्यप, समंदर के बीच चिल करते आई नजर

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड शेन संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वेकेशन से अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में आलिया कश्यप प्रिंटेड बिकिनी में नजर आ रही हैं। आलिया बिकिनी पहने समंदर में सुकून के पल बिता रही हैं। समंदर के बीच बिकिनी में आलिया का सिजलिंग लुक देखने लायक है। उनके चेहरे की मुस्कान देखकर इस बाद का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने वेकेशन को भरपूर एन्जॉय कर रही हैं। बिकिनी लुक के साथ फोटो के बैकग्राउंड में खूबसूरत लोकेशन ने उनकी तस्वीरों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। आलिया कश्यप के बिकिनी फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है।

आलिया कश्यप ने इससे पहले बॉयफ्रेंड शेन संग रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। फोटो में आलिया और शेन पानी में एक दूसरे को लिपलॉक भी करते दिखे थे। आलिया कश्यप फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। आलिया अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी पर्सनल लाइफस्टाइल से लेकर रिलेशनशिप से जुड़ी हर अपडेट फैंस संग शेयर करती हैं।